कांग्रेस-सपा छीनना चाहती है पिछड़ों और अनुसूचित वर्ग का आरक्षण, धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना

Edited By Mamta Yadav,Updated: 24 May, 2024 05:46 PM

congress sp want to snatch reservation of backward and scheduled classes

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय पर लोकसभा संचालन समिति, लोकसभा व विधानसभा के प्रभारी व संयोजकों के साथ बैठक में बूथ प्रबंधन की रणनीति साझा की।

Sultanpur News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय पर लोकसभा संचालन समिति, लोकसभा व विधानसभा के प्रभारी व संयोजकों के साथ बैठक में बूथ प्रबंधन की रणनीति साझा की।

मतदान के दिन मजबूती से बूथ पर डटे jरहे कार्यकर्ता
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि बूथ प्रबंधन से बूथ पर अभेद्य व्यूह रचना तैयार करना है। माइक्रो मेनेजमेन्ट के साथ बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों को लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जुटना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार तक परिवार पर्ची, वोटर पर्ची तथा मोदी जी का पत्र अवश्य पहुंचाने का काम करना है। कांग्रेस तथा सपा पिछड़ों और अनुसूचित वर्ग से आरक्षण को छीन कर मुसलमानों को देना चाहते हैं। इस बातों को घर-घर पहुंचाने के साथ मतदान के लिए जनजागरण अभियान चलाना है। मतदान के दिन मजबूती से बूथ पर डटे रहना है। हमारा लक्ष्य हर बूथ पर पिछले चुनाव से 370 अधिक वोटों को भाजपा से जोड़ने का है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का परिश्रमी कार्यकर्ता बूथ विजय की रणनीति के साथ विजय का लक्ष्य प्राप्त करेगा।

पिछड़ों और अनुसूचित जाति के आरक्षण के रक्षा की है मोदी की गारंटी
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा देश के 80 करोड़ लोगों तक पहुंचने वाले राशन को भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी करके खुद हजम करना चाहते हैं। कांग्रेस तथा सपा पिछड़ों और अनुसूचित वर्ग से आरक्षण को छीन कर मुसलमानों को देना चाहते है। और झूठ और भ्रम फैलाकर वातावरण प्रभावित करने के लिए हथकंडे अपना रहे है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश में सभी को न्याय, सभी के लिए घर, जल, पढ़ाई, दवाई, सुरक्षा व सम्मान के साथ विकसित भारत की गारंटी दी है। संविधान की मजबूती, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के मार्ग पर चलते हुए पिछड़ों और अनुसूचित जाति के आरक्षण के रक्षा की भी मोदी जी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि हमें विपक्ष के षडयंत्रों को विफल करके हर बूथ पर कमल खिलाना है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!