यूपी में सपा-कांग्रेस की जीत से गदगद हुए अखिलेश यादव, कहा- 'ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की जीत'

Edited By Mamta Yadav,Updated: 05 Jun, 2024 12:41 AM

akhilesh yadav was overjoyed with the victory of sp congress in up said

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को समर्थन देने के लिये उत्तर प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि यह सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है।

Lucknow News: लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को समर्थन देने के लिये उत्तर प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि यह सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है।

यादव ने एक्स पर पोस्ट किया “ जनता को प्रणाम, जनमत को सलाम। उप्र की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नयी राह दिखायी है, नयी आस जगायी है। ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है। उप्र की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं। ये बँटवारे की नकारात्मक राजनीति के ख़िलाफ़, सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है। ये इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता की जीत है। सबको हृदय से धन्यवाद, दिल से शुक्रिया।”

संविधान के लिए एकसाथ लड़ेंगे: राहुल
वहीं चुनावी नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- कि हिन्दुस्तान की जनता अपने संविधान के लिए एक साथ खड़े होकर लड़ेगी, ये सच साबित हुआ। मैं इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगियों और नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूं। आपने संविधान को बचाने के लिए पहला कदम ले लिया है।

बता दें कि देश की राजनीति की दिशा तय करने वाले घनी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की उम्मीदों को करारा झटका दिया है। यूपी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) को 2019 के चुनाव की तुलना में 29 सीटों का नुकसान हुआ। भाजपा ने अपने दम पर 2019 में 80 में से 62 सीटें जीती थी जबकि उसकी सहयोगी अपना दल एस को दो सीटें मिली थी लेकिन मौजूदा चुनाव में एनडीए 33 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रहा है। जबकि इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी ने 37 और कांग्रेस ने 6 सीट पर जीत दर्ज की है।   

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!