विंध्‍य, बुंदेलखंड क्षेत्र को कांग्रेस, सपा और बसपा ने हमेशा लूटने का काम किया: सिंह

Edited By Umakant yadav,Updated: 22 Nov, 2020 06:09 PM

congress sp and bsp always plundered vindhya bundelkhand region singh

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के संसाधनों को हमेशा लूटने में रुचि दिखाई है लेकिन भाजपा सरकार अब इस क्षेत्र...

लखनऊ: भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के संसाधनों को हमेशा लूटने में रुचि दिखाई है लेकिन भाजपा सरकार अब इस क्षेत्र का विकास कर रही है।

विंध्‍य क्षेत्र में साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये की पाइप पेयजल परियोजना की शुरूआत किये जाने पर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया। भाजपा प्रदेश मुख्‍यालय से जारी विज्ञप्ति में सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 42 लाख लोगों को शुद्ध पेयजल पहुंचाने का महाभियान शुरू किया है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में 'हर घर नल' योजना पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है और इस योजना से न केवल लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा बल्कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य का भी लाभ मिलेगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस ,सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस ने बुंदेलखंड पैकेज के नाम पर लूट की तो उसके बड़े नेताओं ने सोनभद्र और मिर्जापुर में आदिवासियों की जमीनें हथिया लीं, वही सपा-बसपा सरकार में बैठे खनन माफिया ने बुंदेलखंड तथा विंध्य को खंडहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!