इस अभियान के जरिए BJP को घेरने की रणनीति में जुटी कांग्रेस, प्रियंका ने कही ये बड़ी बात

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Feb, 2020 02:00 PM

congress priyanka said in this strategy to encircle bjp through this campaign

यूपी कांग्रेस ने किसान जन जागरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के जरिए कांग्रेस यूपी सरकार को कटघड़े में खड़ा करने की कोशिश में जुटी है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौजूदा राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर...

लखनऊः यूपी कांग्रेस ने किसान जन जागरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के जरिए कांग्रेस यूपी सरकार को कटघड़े में खड़ा करने की कोशिश में जुटी है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौजूदा राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा कि देश का अन्नदाता हमारी प्राथमिकता है। वहीं उप्र की भाजपा सरकार ने किसानों के साथ हर मोर्चे पर छल किया है। आज किसान को फसल का दाम नहीं मिलता। प्रियंका कहती हैं कि खेती की लागत बढ़ गई है।

वहीं अगले ट्वीट में प्रियंका ने लिखा कि आवारा पशुओं के कहर से किसान परेशान है। हर जगह के किसानों की फसल आवारा पशु रौंद देते हैं और किसान को कोई मुआवजा तक नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस पूरे अभियान के जरिए किसानों के हक की आवाज को मजबूत करेगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!