यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की घोषणा पत्र जारी, 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी

Edited By Imran,Updated: 21 Jan, 2022 01:02 PM

congress manifesto for up elections released 20 lakh government jobs guaranteed

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी कुछ देर में यूथ घोषणा-पत्र जारी कर रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश चुनाव में अकेले लड़ रही कांग्रेस ने अब तक 125 और 41 उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की है।

नई दिल्ली/ लखनऊ: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को युवाओं के लिए घोषणापत्र जारी किया। दोनों नेताओं ने ‘भर्ती विधान: युवा घोषणापत्र' जारी करने के साथ ही यह भी कहा कि इसे राज्य के युवाओं से बातचीत करके तैयार किया है।
PunjabKesari
कांग्रेस ने इस मौके पर ‘मेरा जॉब मुझे मिलेगा...' नामक गीत भी जारी किया। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘यह घोषणापत्र सिर्फ कांग्रेस की आवाज नहीं है। इसे बनाने के लिए उप्र के युवाओं से बात की है। उनके विचार इसमें डाले गए हैं।'' उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को एक दृष्टिकोण की जरूरत है और यह दृष्टिकोण उन्हें सिर्फ कांग्रेस पार्टी दे सकती है। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हम नफरत नहीं फैलाते हैं। हम लोगों को जोड़ने का काम करते हैं। हम युवाओं के जोश और शक्ति के साथ एक नया उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं।'' 

 

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘भर्ती विधान को बनाने के लिए युवाओं से बात की गई। इसे भर्ती विधान इसलिए कहा गया है क्योंकि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है। युवा योग्य हैं, लेकिन उन्हें नौकरियां नहीं मिलती। बड़ी बड़ी घोषणएं होती हैं, लेकिन यह नहीं बताया जाता कि रोजगार कैसे दिए जाएंगे।''
PunjabKesari
 उन्होंने कहा कि भर्ती की प्रक्रिया को दुरुस्त किया जाएगा, आरक्षण संबंधी ‘घोटाले' को रोकने का कड़ा प्रावधान होगा और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ के चुनावों को बहाल किया जाएगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे। 

घोषणा पत्र की कुछ मुख्य वादें:-
- 20 लाख युवाओं की सरकारी नौकरी की गारंटी
- उच्च शिक्षा में 8000 खाली पद भरेंगे
 27 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती करेंगे
- 8 हजार महिलाओं के सरकारी नौकरी की गारंटी
- माध्यमिक शिक्षा में और 30000 शिक्षक पद भरेंगे
-  5 हजार करोड़ का स्टार्टअप फंड बनेगा 
- 30 साल के कम उम्र के उध्दमी को प्राथमिकता
- क्रिकेट के लिए अकादमी की स्थापना होगी

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!