CM योगी ने ISRO के वैज्ञानिकों का बढ़ाया हौसला, कहा- आप के साथ खड़ा है पूरा देश

Edited By Deepika Rajput,Updated: 07 Sep, 2019 09:41 AM

cm yogi said on chandrayaan 2

‘चंद्रयान-2'' के लैंडर ‘विक्रम'' के चांद की सतह को छूने से चंद मिनटों पहले जमीनी स्टेशन से उसका संपर्क टूटने के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा...

लखनऊः ‘चंद्रयान-2' के लैंडर ‘विक्रम' के चांद की सतह को छूने से चंद मिनटों पहले जमीनी स्टेशन से उसका संपर्क टूटने के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हमें भारतीय वैज्ञानिकों, उनके परिश्रम, मेधा और विजन पर गर्व है। आप सभी निरंतर हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं। पूरा देश आप सभी के साथ खड़ा है।'

गौरतलब है कि भारत के चंद्रयान-2 मिशन को शनिवार तड़के उस समय झटका लगा, जब लैंडर विक्रम से चंद्रमा की सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया। इसरो ने एक बयान में कहा कि विक्रम लैंडर उतर रहा था और लक्ष्य से 2.1 किलोमीटर पहले तक उसका काम सामान्य था। उसके बाद लैंडर का संपर्क जमीन पर स्थित केंद्र से टूट गया। आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!