बेटे की हत्या पर होटल व्यवसायी का फूटा गुस्सा, बोला- गैंगस्टरों का हो एनकाउंटर ...मकानों पर बुलडोजर चले

Edited By Ramkesh,Updated: 31 May, 2026 04:58 PM

a hotelier expressed his anger over his son s murder demanding an encounter of

जनपद में शुक्रवार की रात होटल व्यवसायी के पुत्र विनीत राय की गोली से मार का हत्या कर दी गई। इस मामले में कटरा गैंग का नाम सामने आया है जिसमें शंकर पांडे सहित कई लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया। मृतक के पिता आलोक राय से बात की गई तो...

गाजीपुर: जनपद में शुक्रवार की रात होटल व्यवसायी के पुत्र विनीत राय की गोली से मार का हत्या कर दी गई। इस मामले में कटरा गैंग का नाम सामने आया है जिसमें शंकर पांडे सहित कई लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया। मृतक के पिता आलोक राय से बात की गई तो उन्होंने गाजीपुर में कानून व्यवस्था बद से बदतर होने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि इन आरोपियों को पालने वाला गाजीपुर कोतवाली पुलिस एसओजी और सर्विलेंस के अधिकारी ही है। आरोपी को अपने छात्र छाया में पालते थे पिछले एक साल में 20 से ऊपर घटनाओं को अंजाम दिया लेकिन आरोपियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। 

कटरा गैंग का संचालन करता है आरोपी 
आलोक राय ने बताया कि हम व्यवसायी हैं हमारा किसी से कोई रंजिश नहीं है आरोपी अपराधी किस्म का व्यक्ति रहा है और कटरा गैंग का संचालन करता है। उसने अपना मकान हमारे होटल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर बनाया हुआ है। हमारे होटल के 100 मीटर पीछे गांव का प्रधान भी अपना मकान बनाया हुआ है जिसका भाई भी इस कटरा गैंग का सरगना है।  

20 लाख रुपए की मांगी गई थी रंगदारी 
शंकर पांडे और अपने भाई को हमेशा बढ़ाने का काम ग्राम प्रधान के द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि उनसे एक बार 20 लाख रुपए की मांग की गई थी और उसके बाद एक करोड रुपए की मांग की गई थी और उसका कहना था कि इस गांव में व्यवसाय करोगे तो हमें पैसा देना पड़ेगा लेकिन उन्होंने कोई रंगदारी नहीं दिया उनका कहना था कि व्यवसाय भले ही बंद कर देंगे लेकिन रंगदारी नहीं देंगे।

होटल के अंदर शराब पीने को लेकर हुई थी कहासुनी 
उन्होंने बताया कि साल 2024 में कटरा गैंग के लड़के होटल के अंदर ही बैठकर शराब पी रहे थे और इसी बीच उन्होंने कर्मचारियों से कुछ विवाद कर दिया जिसके बाद हम लोग पहुंचे और सभी को बाहर कर दिया और आज जो घटना हुई है इसके पीछे पूरा का पूरा पुलिस प्रशासन दोषी है क्योंकि जब उनके होटल में तोड़फोड़ किया गया था तब उन्होंने एक एप्लीकेशन डीजीपी तक को दिया था इसके अलावा मुख्यमंत्री और अन्य सभी लोगों को दिया था लेकिन किसी ने भी इस घटना का संज्ञान नहीं लिया था।

आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं 20 से ज्यादा मुकदमे
उन्होंने बताया कि यह गए पिछले 1 साल में कोतवाली इलाके में 20 से ऊपर वारदात किया है लेकिन कार्रवाई मात्र 2 से 3 घटनाओं में ही किया गया और इसके पीछे मुख्य कारण इन अपराधियों से कोतवाली पुलिस की वसूली था और इसका वसूली में कोतवाल क्षेत्राधिकारी SOG सर्विलांस के अधिकारी शामिल है उन्होंने यह भी बताया कि कुछ समय पहले सर्विलांस में तैनात शिवाकांत मिश्रा को इसी अपराधी ने 20000 का जूता गिफ्ट किया था।

स्वजातीय होने के कारण बढ़ावा दे रही थी पुलिस
वहीं कोतवाल को लाइन हाजिर करने के मामले पर कहा कि इस कोतवाल का रोल ही क्या है क्योंकि यह दो से चार महीना पहले ही आया हुआ है इसके पहले जो 3 साल कोतवाल रहे और क्षेत्राधिकारी रहे यह दोनों लोग शंकर पांडे को स्वजातीय होने के कारण बढ़ावा देते रहे। उन्होंने बताया कि उनके रहने के लगभग 3 साल के दौरान उसने दो से तीन हत्याएं भी किया।

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 
वहीं उन्होंने कानून व्यवस्था के नाम पर बताया कि गाजीपुर में कानून व्यवस्था शून्य है अगर शून्य नहीं होता तो योगी जी के सरकार में मुख्तार का गैंग का समापन हो गया तो शंकर पांडे का गैंग का समापन क्यों नहीं हुआ। कटरा गैंग का संचालन होता रहा उन्होंने मांग किया कि हमारे बेटे का जैसे निधन हुआ है वैसे ही उसका भी एनकाउंटर हो जाए। 

होटल एसोसिएशन ने दी चेतावनी 
आरोपियों के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाया जाए क्योंकि उसने जो मकान बनाया है उसमें उसकी कोई पूंजी नहीं है सब वसूली की पूंजी है। वहीं उन्होंने बताया कि घटना के बाद होटल एसोसिएशन भी DIG वाराणसी को पत्र सौप कर इस मामले में कार्रवाई की मांग किया है अन्यथा की स्थिति में सोमवार से गाजीपुर का होटल व्यवसाय भी पूर्ण रूप से ठप कर दिया जाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!