CM योगी बोले- जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Edited By Ramkesh,Updated: 25 May, 2026 01:40 PM

cm yogi said  the government is committed to solving the problems of the people

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान पर सरकार का पूरा जोर है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का तय समयसीमा के भीतर उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 'जनता दर्शन' में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कुछ मामले भी सामने आए। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर व्यक्ति शिक्षित हो और हर जरूरतमंद को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए सरकार कृतसंकल्पित है।

 योगी ने कहा कि हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिले, हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 

मुख्यमंत्री ने राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों के भी शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने 'जनता दर्शन' में आई महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं और उनसे संवाद किया। योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं से कहा कि गर्मी बहुत अधिक है, इसलिए वे अपना और परिवार के बुजुर्गों, बच्चों तथा अन्य सदस्यों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!