CM योगी के निर्देश- सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी की हाजिरी जरूरी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Aug, 2020 09:57 AM

cm yogi s instructions  50 percent attendance required

उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी दफ्तरों में हर समय 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति का निर्देश देते हुये कहा कि अधिकारी अपने अधीनस्थ विभागों को हर रोज एक घंटा निरीक्षण करें और सुबह साढ़े नौ बजे तक कर्मचारियों की हाजिरी सुनिश्चित करें...

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी दफ्तरों में हर समय 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति का निर्देश देते हुये कहा कि अधिकारी अपने अधीनस्थ विभागों को हर रोज एक घंटा निरीक्षण करें और सुबह साढ़े नौ बजे तक कर्मचारियों की हाजिरी सुनिश्चित करें।

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 से बचाव सम्बन्धी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी गतिविधियां प्रारम्भ होनी चाहिए। सरकारी कार्यालयों में अवकाश पर रहने वाले कार्मिकों तथा अस्वस्थ कार्मिकों को छोड़कर कार्यालय अवधि में प्रत्येक समय 50 प्रतिशत कर्मियों की उपस्थिति प्रत्येक दशा में रहनी चाहिए।

उन्होंने सभी अपर मुख्य सचिवों एवं प्रमुख सचिवों को अपने अधीनस्थ विभागाध्यक्ष कार्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा है कि पूर्वान्ह 9:30 बजे अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी जिलाधिकारी कोविड सम्बन्धी कार्यों के साथ-साथ जनता की समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन पूर्वान्ह 9 से 10 बजे तक जिलाधिकारी कोविड-19 से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा करें। पूर्वान्ह 10 से 11 बजे तक शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित करें। पूर्वान्ह 11 से अपरान्ह एक बजे के दौरान अपने कार्यालय में जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनें। इसी प्रकार की व्यवस्था तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर भी लागू की जाए।

उन्होंने कहा है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में जिलाधिकारी अथवा तहसील में उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति की दशा में कोई अन्य जिम्मेदार अधिकारी इस शेड्यूल के अनुरूप कार्यवाही करे। उन्होंने पुलिस के स्तर पर भी इसी प्रकार की व्यवस्था लागू किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं बीडीओ एवं अन्य सभी अधिकारी की भी समय से उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाये।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!