Gorakhpur News: CM योगी ने फरियादियों की सुनी फरियाद, विभाग से संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देश

Edited By Ramkesh,Updated: 16 Jul, 2023 03:07 PM

cm yogi listened to the grievances of the complainants

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दूसरे दिन आज सुबह पूजा पाठ और गौ सेवा करने के बाद जनता दरबार लगाया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए फरियादियों की सीएम योगी ने फरियाद सुनी। उन्होंने लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित विभाग के...

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दूसरे दिन आज सुबह पूजा पाठ और गौ सेवा करने के बाद जनता दरबार लगाया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए फरियादियों की सीएम योगी ने फरियाद सुनी। उन्होंने लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रथामिका के आधार पर लोगों की समस्याएं सुनी जाए। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जागी। इस दौरान जिले के जिलाधिकारी मंदिर परिसर में मौके पर मौजूद रहे।

PunjabKesari

बता दें शनिवार को सीएम योगी ने गोंडा जिले का दोरा किया।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए हमारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं और संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर परिणाम देने की स्थिति में हैं। मुख्‍यमंत्री योगी शनिवार को जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर घाघरा नदी पर बने ऐली परसौली तटबंध तथा एल्गिन ब्रिज पर कराए गए निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने तथा अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ जनपद में बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के उपरान्त मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष जिले में सामान्य बरसात हुई है किन्तु उत्तराखण्ड व पहाड़ों पर हुई भारी बरसात के कारण घाघरा व राप्ती नदियों का जल स्तर बढ़ा है।

PunjabKesari

योगी ने कहा कि आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि होने की संभावना है। इसके मद्देनजर संभावित बाढ़ से बचाव के लिए सभी ऐहतियाती प्रबंध शासन और प्रशासन द्वारा पूरे कर लिए गए हैं। योगी ने यहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रभावितों की मदद में किसी भी प्रकार की कोताही न बरते जाने के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर लगी कॉफी मशीन फट गई, परिणाम स्वरूप एक व्यक्ति जख्मी हो गया और मौके पर मौजूद चिकित्सा दल ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!