लिपिक ने यमुना नदी में लगाई मौत की छलांग, अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Sep, 2025 05:45 PM

clerk jumps to death in yamuna river accuses officials

जिले में नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक एवं राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के प्रांतीय महामंत्री राजीव कुमार यादव ने शुक्रवार को अध्यक्ष समेत विभागीय अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए यमुना नदी में कथित रूप से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।...

इटावा (अरवीन): जिले में नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक एवं राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के प्रांतीय महामंत्री राजीव कुमार यादव ने शुक्रवार को अध्यक्ष समेत विभागीय अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए यमुना नदी में कथित रूप से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 24 घंटे पश्चात शव हुआ बरामद
सदर क्षेत्र के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) विक्रम सिंह राघव ने आज पत्रकारों को बताया कि लिपिक की तलाश के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और गोताखोरों की टीम को लगाया गया जिसने 24 घंटे पश्चात शनिवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से लगभग 14 किलोमीटर दूर नदी से शव को बरामद किया। नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) अभय नारायण राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है तथा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप
पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीव कुमार यादव (59) प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को सुबह घर से टहलने की बात कहकर बाइक से निकले थे। सूत्रों ने बताया कि कोतवाली सदर क्षेत्र में इटावा-ग्वालियर मार्ग पर यमुना नदी पर बने पुल पर बाइक को खडी करके वहां से गुजर रहे राहगीरों से वह चीख-चीख कर रोते हुए इटावा नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाने लगे और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) यशवंत सिंह मौके पर पहुंचे।

सुसाइड नोट में 5 लोगों को बताया मौत को जिम्मेदार
सिंह ने बताया था कि तलाशी लेने पर पुलिस को बाइक से दो पेज पत्र बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि इस पत्र में लिपिक ने इटावा नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, अध्यक्ष के पति कुलदीप गुप्ता संटू (इटावा नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष), अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, सेवानिवृत्त अतर सिंह सेंगर, पालिका के सेवानिवृत प्रभारी कार्यालय अधीक्षक सुनील वर्मा के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पत्र में यादव ने यह लिखा है कि इन लोगों से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। राजीव कुमार ने इसके जरिये मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा, ‘‘मेरी मौत की समस्त जिम्मेदारी इन पांच लोगो के ऊपर तय की जाये और मेरी हत्या का मामला दर्ज कर इनको कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाये।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!