Edited By Pooja Gill,Updated: 28 Jul, 2024 03:15 PM

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर थाना भरतपुर घोड़ा पहाड़ में पत्थर के खदान का मलवा धंस गया। इस मलबे में दबने से एक जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई। वहीं, कई और लोगों के दबे होने की भी आशंका है...
Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर थाना भरतपुर घोड़ा पहाड़ में पत्थर के खदान का मलवा धंस गया। इस मलबे में दबने से एक जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई। वहीं, कई और लोगों के दबे होने की भी आशंका है। जिसके लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलने पर ही डीएम एसपी भारी फोर्स के बाद मौके पर पहुंच गए हैं।
डंपर में जेसीबी से बोल्डर भर रहा था मृतक
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा भरतकूप थाना इलाके के भौरा पत्थर खदान में हुआ। यहां पर थाना भरतकूप में गोंडा खदान मालिक बब्बू त्रिपाठी की खदान में ठेकेदार अवधेश त्रिपाठी द्वारा खनन कार्य कराया जा रहा था। जनपद बांदा थाना अतर्रा के तेरा बा निवासी 25 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र लालाराम निषाद रविवार की सुबह करीब छह बजे डंपर में जेसीबी से बोल्डर भर रहा था। तभी अचानक खदान का मलबा धंसने लगा। यह देखकर राकेश जेसीबी केबिन से कूदकर भागने का प्रयास किया लेकिन वह दब गया। मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई।
मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह पहुंचे हैं। खदान में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, राहत कार्य जारी है। जेसीबी, पोकलैंड मशीन के माध्यम से चालक को ढूंढने का रेस्क्यू जारी है मौके पर एंबुलेंस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद है।
यह भी पढ़ेंः सदन में भी कही हावी न हो भाजपा की अंदरूनी लड़ाई, मानसून सत्र से पहले मायावती ने कसा BJP पर तंज
उत्तर प्रदेश में कल यानी सोमवार से यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इससे पहले बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा में चल रही सियासी रार को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में जारी घमासान व इनकी अंदरूनी लड़ाई मानसून सत्र पर हावी नहीं होनी चाहिए।