सहारनपुर में पड़ोसी के साथ झगड़ा करने के मामले में चंद्रशेखर का भाई गिरफ्तार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Feb, 2020 06:01 PM

chandrashekhar s brother arrested for fighting with neighbor in saharanpur

उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने एक मामले में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के भाई कमल किशोर को आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने एक मामले में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के भाई कमल किशोर को आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक (देहात) विद्यासागर मिश्र ने आज बताया कि चंद्रशेखर के परिवार के लोगों का पड़ौसी साधूराम की पत्नी कैलाशो देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।कैलाशो देवी ने चंद्रशेखर के भाई कमल किशोर और भगत सिंह,मां कमलेश देवी, कमल किशोर की पत्नी नेहा और भगत सिंह की पत्नी मैना को नामजद किया था। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर का परिवार कस्बा छुटमलपुर में हरिजन कॉलोनी में रहता है।

पुलिस ने इस मामले में दूसरे पक्ष के कुर्बान को भी गिरफ्तार किया है। चंद्रशेखर के परिजनों की ओर से दूसरे पक्ष की कैलाशो देवी, कुर्बान और उसके बेटे अरशद आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि फतेहपुर थाने की पुलिस चंद्रशेखर के अन्य परिजनों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!