Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Feb, 2022 11:24 AM

कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ सुभाष सिंह गोपाल केसरवानी और 15 अन्य समर्थकों के ऊपर दर्ज हुआ SC/ST समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। राकेश कुमार पासी के तहरीर पर कुंडा कोत...
प्रतापगढ़: कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ सुभाष सिंह गोपाल केसरवानी और 15 अन्य समर्थकों के ऊपर SC/ST समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। राकेश कुमार पासी के तहरीर पर कुंडा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि रैयापुर बूथ पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के एजेंट राकेश पासी ने जातिगत टिप्पणी और मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर कई वीडियो शेयर की हैं।