बिना अनुमति जुलूस निकालने पर आसपा के 50 नेताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 24 Sep, 2020 08:40 PM

case filed against 50 leaders for taking out procession without permission

उत्तर प्रदेश के इटावा में बिना अनुमाति जलूस निकालने और कचहरी में हंगामा करने वाले आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया । पुलिस...

इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा में बिना अनुमाति जलूस निकालने और कचहरी में हंगामा करने वाले आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया । पुलिस अधीक्षक सिटी रामयश सिंह ने इस बाबत बताया कि सिविल लाइन थाने में धारा 169, 170, 188 महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है ।

आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक आजाद, प्रभारी राजकुमार गौतम ,कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास समेत करीब 50 के खिलाफ दर्ज मुकदमा किया गया है। आज दोपहर भीम आर्मी के संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कथित जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जिलाधिकारी इटावा के कार्यालय पर हंगामी प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!