तेज रफतार का कहर : डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, दो लोगों की मौत, चार जख्मी

Edited By Purnima Singh,Updated: 13 May, 2026 12:35 PM

car crashes into divider two dead

कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर एक अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने से दो लोगों की मौत हो तथा चार अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 12 और 13 मई की दरम्यानी रात लगभग साढ़े 12 बजे सैनी थाना...

Kaushambi : कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर एक अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने से दो लोगों की मौत हो तथा चार अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 12 और 13 मई की दरम्यानी रात लगभग साढ़े 12 बजे सैनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर कमासिन गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी।

हादसे में कार सवार छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान अमर सिंह (36) राहुल पटेल (32) की मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि हादसे में घायल चार अन्य लोगों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें : प्रतीक यादव के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक, CM समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने जताई संवेदना, भाई अखिलेश ने किया भावुक पोस्ट 

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने शोक जताया है। प्रतीक का बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में निधन हो गया। वह 38 साल के थे। सपा प्रमुख ने 'एक्स' पर एक संक्षिप्त पोस्ट में कहा, ''श्री प्रतीक यादव का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!'' इसके साथ ही अखिलेश यादव ने भाई प्रतीक की एक तस्वीर भी शेयर की। इसके अलावा सपा के वरिष्ठ नेता और प्रतीक के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने उनके निधन को 'बेहद दुखद' बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ... पढ़ें पूरी खबर .... 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!