Edited By Ramkesh,Updated: 03 May, 2026 07:36 PM

जिले में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ले में कथित तौर पर एक ही परिवार के चार नाबालिग बच्चों की हत्या मामले में नया मोड़ आ गए है। दरअसल, जिस मां पर बच्चों की हत्या का शक था आज उसकी लाश पुलिस को नाले में मिली। अब इस हत्या की गुत्थी और उलझ...
अंबेडकरनगर: जिले में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ले में कथित तौर पर एक ही परिवार के चार नाबालिग बच्चों की हत्या मामले में नया मोड़ आ गए है। दरअसल, जिस मां पर बच्चों की हत्या का शक था आज उसकी लाश पुलिस को नाले में मिली। अब इस हत्या की गुत्थी और उलझ गई है कि आखिल महिला की हत्या की गई है फिर उसने खुद ही सुसाइड की पुलिस के सामने अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि आज पोस्टमार्टम के बाद चार बच्चों की बाड़ी को उसके गांव में दफना दिया गया है। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुई है।

आप को बता दें कि जिले के मुरादाबाद मोहल्ले में कथित तौर पर एक ही परिवार के चार नाबालिग बच्चों की इंट से कूंच- कूंच कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि इस हत्या के पीछे मां का हाथ है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुरादाबाद उर्फ़ मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे चार मंजिला मकान में चार बच्चों के खून से लथपथ शव मिले। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से बच्चों की मां लापता है।

पुलिस के मुताबिक, अज्ञात परिस्थितियों में बच्चों की ईंट से कुचलकर हत्या की गई तथा गले पर धारदार हथियार से वार के निशान भी मिले हैं। उसने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी। पुलिस के अनुसार मृत भाई-बहनों की पहचान शफीक, सऊद, उमर, और सादिया के रूप में हुई है। ये सभी नियाज़ (42) और नाज़िया खातून (37) के बच्चे थे। नाज़िया बच्चों के साथ मीरानपुर में रहती थी, जबकि नियाज़ कई साल से सऊदी अरब में काम कर रहा है।

अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सोमेन बर्मा ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि घर में चार बच्चों के शव हैं जिसके बाद पुलिस मौके पहुंची। उन्होंने कहा कि सुबह से घर बंद होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस का कहना है कि बच्चों की मां नाज़िया घटना के बाद से लापता है। उसने कहा कि अपहरण या अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह ने बताया कि मृतकों में 14, 12 और 10 साल के तीन लड़के और आठ साल की एक लड़की शामिल है। सिंह ने कहा कि इस घटना के बाद से बच्चों की मां लापता है, ऐसे में अंदेशा है कि उसी ने यह वारदात की होगी। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की जांच के लिए कई टीम लगाई गई हैं और यह भी जांच की जा रही है कि अगर महिला ने घटना नहीं की है तो आखिर किसने की है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
एसपी ने कहा कि बच्चों के पिता सऊदी अरब में काम करते हैं और पिछले एक साल से घर नहीं लौटे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस पारिवारिक स्थिति समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फरार महिला की तलाश में दबिश दी जा रही है। हांलाकि आज महिला का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। ऐसे में पुलिस के सामने कई सवाल है कि महिला ने बच्चों की हत्या क्योंकि फिर सुसाइड जैसे घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का खुलासा होगा पाएगा।