शादी के नाम पर बड़ा खेल! मंडप में दूल्हे को देखते ही दुल्हन के उड़े होश, बोली- 'ये मेरा राहुल नहीं है'... फिर बारातियों की हुई धुनाई

Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 May, 2026 02:06 PM

bride accused man of marrying her to another man through deception

हरदोई जिले के शाहाबाद कस्बे में हुई अजीबोगरीब घटना में दुल्हन ने धोखे से दूसरे लड़के से शादी कराए जाने का आरोप लगाते हुए भरे मंडप में विवाह से इनकार कर दिया। इसके बाद वधु पक्ष के लोगों ने बारातियों से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में दूल्हे समेत 9...

Hardoi News: हरदोई जिले के शाहाबाद कस्बे में हुई अजीबोगरीब घटना में दुल्हन ने धोखे से दूसरे लड़के से शादी कराए जाने का आरोप लगाते हुए भरे मंडप में विवाह से इनकार कर दिया। इसके बाद वधु पक्ष के लोगों ने बारातियों से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में दूल्हे समेत 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

ये भी पढ़ें:- UP में महाविनाश की आंधी: 89 लोगों की मौत से दहल उठा प्रदेश, CM योगी ने संभाली कमान- अधिकारियों को राहत के निर्देश

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाहाबाद क्षेत्र में रहने वाली अधिवक्ता प्रिया बाजपेयी की 13 मई को शादी होनी थी, जिसके लिये बारात 12 मई को पहुंची थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को विवाह समारोह के दौरान प्रिया ने दूल्हे देवेन्द्र सिंह परमार को देखकर उससे यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि परमार वह लड़का नहीं है जिससे उसकी सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी की बात हुई थी। 

ये भी पढ़ें:- उन्नाव में मातम में बदलीं खुशियां: बारात जा रहे युवकों को बोलेरो ने रौंदा, सड़क हादसे में 4 की दर्दनाक मौत

सूत्रों के मुताबिक, प्रिया का कहना था कि वह जिस लड़के से प्रेम करती है उसने अपना नाम राहुल बताया था और वह खुद को भोपाल में तैनात सेनाकर्मी बताता था। प्रिया ने कहा कि परमार की शक्ल उससे जरा भी नहीं मिलती लिहाजा वह यह शादी नहीं करेगी। प्रिया के अनुसार, जयमाल और शादी की रस्मों से पहले उसे दूल्हे पर शक हुआ था और पूछताछ में उसने अपना नाम देवेंद्र सिंह परमार बताया। उसने बताया कि बारात में शामिल अन्य लोग भी युवक की सही पहचान और पृष्ठभूमि के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। सूत्रों ने बताया कि दुल्हन द्वारा धोखाधड़ी का इल्जाम लगाए जाने के बाद उसके पक्ष के लोगों ने बारातियों को मारा—पीटा, जिसमें दूल्हा घायल हो गया। 

ये भी पढ़ें:- बहराइच में सनसनी: शादी के जश्न के बीच 8 साल के मासूम का रेता गला, सुबह झाड़ियों में मिला लहूलुहान शव

पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उग्र लोगों को रोका और दूल्हे देवेंद्र सिंह परमार समेत 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। परमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रिया ने आशंका जताई कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है जो युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर मानव तस्करी जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। उसने मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!