संगीत सोम को ‘जयचंद’ कहना RLD नेता रोहित अग्रवाल को पड़ा भारी, पार्टी ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 12 Jun, 2024 03:41 PM

calling sangeet som jaichand proved costly for rld leader rohit agarwal

पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने कल प्रेस वार्ता कर एक बयान दिया था जिसमें राष्ट्रीय लोकदल को लेकर उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय लोकदल के भाजपा के साथ आने से कोई फायदा नहीं हुआ और जो सीटें हम जीत रहे थे हम वो भी हार गए। पूर्व विधायक के इस बयान के...

Meerut News, (आदिल रहमान): लोकसभा चुनाव 2024 में मुज़फ्फरनगर सीट हारने वाली भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुज़फ्फरनगर सीट हारने के बाद वहां से चुनावी मैदान में उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने हार के लिए भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम को ज़िम्मेदार ठहराया, जिसको लेकर पूर्व सांसद संजीव बालियान और पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम में ज़ुबानी जंग चल रही है। तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने एनडीए गठबंधन में शामिल हुई राष्ट्रीय लोकदल पर टिप्पड़ी करते हुए सियासी पारा चढ़ा दिया है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और मेरठ की सरधना सीट से विधायक रहे ठाकुर संगीत सिंह सोम एक बार फिर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बार पूर्व विधायक ने एनडीए गठबंधन में शामिल होकर लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी मैदान में उतरी राष्ट्रीय लोकदल पर कटाक्ष किया।
PunjabKesari
राष्ट्रीय लोकदल के भाजपा के साथ आने से कोई फायदा नहीं हुआ: संगीत सोम
पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने कल प्रेस वार्ता कर एक बयान दिया था जिसमें राष्ट्रीय लोकदल को लेकर उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय लोकदल के भाजपा के साथ आने से कोई फायदा नहीं हुआ और जो सीटें हम जीत रहे थे हम वो भी हार गए। पूर्व विधायक के इस बयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है और पूर्व विधायक के इस बयान पर पलटवार करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने एक वीडियो जारी कर भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और मेरठ के सरधना सीट से विधायक रहे ठाकुर संगीत सिंह सोम समेत भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष किया। इतना ही नहीं रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने ठाकुर संगीत सिंह सोम को जयचंद तक कह डाला।
PunjabKesari
RLD-BJP का गठबंधन होते ही भाजपा यूपी में सुरक्षित हो गई
इस दौरान अपने जारी किए गए वीडियो में रालोद के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल और भाजपा का गठबंधन जैसे ही यूपी में हुआ, वैसे ही भारतीय जनता पार्टी यूपी में सुरक्षित हो गई थी। खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्योंकि राष्ट्रीय लोकदल का प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में है, राजस्थान में है हरियाणा में है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासी मजबूती राष्ट्रीय लोकदल रखता है और वहां पर भाजपा का एकमात्र विपक्ष राष्ट्रीय लोकदल ही था और जब पक्ष और विपक्ष एक साथ आ गए तो मजबूती होना स्वाभाविक था। उन्होंने कहा कि रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने जिस जिस सीट पर कदम रखा वो सारी सीटें एनडीए गठबंधन जीत गया, जिसमें बागपत, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, फतेहपुर सिकरी, आगरा, अलवर, बीकानेर, फरीदाबाद शामिल है।
PunjabKesari
राष्ट्रीय लोकदल अनुशासन समिति ने भेजा नोटिस
उन्होंने कहा कि जिस सीट पर भी रालोद मुखिया जयंत चौधरी के द्वारा प्रचार किया गया उस सीट पर एनडीए गठबंधन ने जीत हासिल की और खासतौर पर मुजफ्फरनगर सीट की बात की जाए तो वहां पर कुछ लोग अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की वजह से और निजी कुंठा की वजह से राष्ट्रीय लोकदल के ऊपर इल्जाम लग रहे हैं कि राष्ट्रीय लोकदल चुनाव में भाजपा का इतना सहयोग नहीं कर पाया। लेकिन सच्चाई यह है कि वहां पर खुद भाजपा के कुछ नेता जिन्हें जनता ने 2022 में नकार दिया था और वो अपनी विधायकी भी हार गए थे, संगीत सोम जैसे नेता ने जयचंद का काम किया और उन्होंने पूरी तरीके से खुलकर भारतीय जनता पार्टी का विरोध किया जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर में हारी। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि इन लोगों को अपनी खुद की समीक्षा करनी चाहिए की ऐसे जयचंद बनकर खुद की पार्टी को ही कमजोर करते हैं, तो धरातल पर जनता आपका कोई अस्तित्व छोड़ने वाली नहीं है। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल के द्वारा भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम के बयान पर पलटवार करने के बाद राष्ट्रीय लोकदल अनुशासन समिति के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान ने एक पत्र जारी कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस पत्र में राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल को हिदायत दी गई है कि अगर वो अपने व्यवहार में सुधार नहीं लाएंगे तो अनुशासन बनाए रखने के लिए पार्टी के द्वारा उनके विरुद्ध कदम उठाया जाएगा।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और मेरठ की सरधना सीट से विधायक रहे ठाकुर संगीत सिंह सोम और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के बीच अदावत देखने को मिल रही है। जिसमें पूर्व सांसद संजीव बालियान के द्वारा आरोप लगाया गया है कि पूर्व विधायक संगीत सोम ने उन्हें चुनाव हरवाया और दूसरी पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव लड़वाकर उसे जीत हासिल कराई। इस मुद्दे पर कल पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम के द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई थी जिसमें उन्होंने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव हारे पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पर जमकर कटाक्ष किए गए थे। इसी दौरान पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने राष्ट्रीय लोकदल को लेकर भी बयान दिया था और कहा था कि राष्ट्रीय लोकदल के भारतीय जनता पार्टी के साथ आने से भाजपा को कोई फायदा नहीं हुआ और जो सीटें भारतीय जनता पार्टी जीत रही थी वो भी हार गई। इसी मुद्दे पर राजनीति अपने चरम पर है और राष्ट्रीय लोकदल के नेता द्वारा भी इस मुद्दे पर पलटवार किया गया है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!