कहीं इश्क का माजरा तो नहीं! साली को कमरे में लेकर गया जीजा, फिर आई धायं-धायं की आवाज, साली को मारकर, खुद भी दे दी जान
Edited By Purnima Singh,Updated: 13 May, 2026 04:34 PM

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ससुराल आए एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह अपनी साली की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग निवासी शंभू प्रजापति के...
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ससुराल आए एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह अपनी साली की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग निवासी शंभू प्रजापति के 27-वर्षीय दामाद जितेंद्र ने सुबह नाश्ते के बाद 18-वर्षीय साली नैना कुमारी को अपने कमरे में बुलाया।
सूत्रों ने बताया कि बिहार के गोपालगंज निवासी जितेंद्र ने कमरा बंद करके नैना की गोली मारकर हत्या कर दी एवं उसके बाद अपने सिर में भी गोली मार ली। उन्होंने बताया कि इस घटना में जितेंद्र और नैना की मौके पर ही मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला और दोनों के शव बाहर निकाले। उन्होंने बताया कि घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जयंत यादव ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : PAC में तैनात महिला कांस्टेबल ने किया सुसाइड, बटालियन परिसर में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट बरामद; हिला देगी मौत की वजह
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मसौली स्थित पीएसी वाहिनी परिसर में एक महिला सिपाही का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कमरे से एक 'सुसाइड नोट' भी बरामद हुआ, जिसमें मानसिक अवसाद के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी थी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इटावा जिला के जसवंतनगर की रहने वाली 28 वर्षीय शिल्पी 2016 में खेल कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी... पढ़ें पूरी खबर ....
Related Story

सगाई टूटी तो विलेन बने युवक ने रची ऐसी साजिश, साले को जेल भिजवाने के लिए CM योगी को दी जान से मारने...

फिल्म इंडस्ट्री से आई Shocking News, फेमस Actor, Director और Filmmaker ने किया Suicide, नदी में...

प्रतापगढ़ में बोलेरो की खातिर ले ली बहू की जान: दहेज हत्या के मामले में पति और सास गिरफ्तार, 5 साल...

सपा सांसद को आए गालियों से भरे मैसेज, जान से मारने की दी धमकी, FIR दर्ज; नंबर ट्रेस करने में जुटी...

Medical Negligence: खराब थी दाईं, निकाल दी बाईं किडनी, 12 साल बाद ठोका 2 करोड़ का जुर्माना

Bhadohi में 3 साल बाद मिला इंसाफ, 9 दोषियों को उम्रकैद... जमीन विवाद में ली थी चचेरे भाई की जान

योगी सरकार में नकल माफिया की कमर तोड़ दी गई, इसीलिए बौखलाए हैं अखिलेश: असीम अरुण

अलीगंज में वकील ने घर के अंदर खुद को मारी गोली, बहन की एक कॉल से मचा हड़कंप... वजह तलाश रही पुलिस

नींद खुली तो खो बैठा आपा! पत्नी से झगड़े के बाद चाय पी और खुद को मार ली गोली, हाथरस में सनसनी

पत्नी की मौत का गम नहीं सह सका पति, 8 दिन बाद युवक ने सदमे में दे दी जान, पेड़ से लटकता मिला शव