Edited By Purnima Singh,Updated: 22 May, 2026 02:50 PM

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही लू के प्रकोप को देखते हुए शनिवार से ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश जिला प्रशासन के...
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही लू के प्रकोप को देखते हुए शनिवार से ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में जारी किया गया है। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आदेश पत्र जारी कर जानकारी दी गई।
इस पत्र में कहा गया है कि वर्तमान समय में जिले में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है तथा मौसम विभाग ने भी जनसामान्य को लू और गर्मी से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके बावजूद कुछ विद्यालयों द्वारा अभी तक ग्रीष्मावकाश घोषित नहीं किया गया था, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित बेसिक शिक्षा परिषद एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी बोडर् से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 23 मई से ग्रीष्मावकाश लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सीबीएसई बोडर् की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत संचालित होती रहेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को तेज धूप और लू से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।