बड़े भाई की साली से था प्यार, शादी में देरी हुई तो उठाया आत्मघाती कदम... गोंडा में सनसनी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 May, 2026 09:10 AM

bodies of a minor boy and a girl found hanging from a tree in gonda up

उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के कटरा बाजार क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम एक नाबालिग लड़की और लड़के के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। पुलिस के अनुसार मृत लड़का बहराइच जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर गोरिया का निवासी था। लड़की के पिता ने...

Gonda News: उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के कटरा बाजार क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम एक नाबालिग लड़की और लड़के के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। पुलिस के अनुसार मृत लड़का बहराइच जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर गोरिया का निवासी था। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बुधवार दोपहर करीब 3 बजे शौच के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन करीब 1 घंटे बाद एक राहगीर ने सूचना दी कि एक खेत में पेड़ पर उनकी बेटी और एक लड़के के शव दुपट्टे से लटके हुए मिले हैं।

ये भी पढ़ें:- नींद खुली तो खो बैठा आपा! पत्नी से झगड़े के बाद चाय पी और खुद को मार ली गोली, हाथरस में सनसनी

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़के के बड़े भाई ने बताया कि उसकी शादी 6 वर्ष पहले लड़की की बड़ी बहन से हुई थी और रिश्तेदारी के कारण उसके भाई और साली का एक-दूसरे के घर आना-जाना था और वे एक-दूसरे से प्रेम करते थे। उसने बताया कि दोनों की शादी की बात भी हो रही थी लेकिन वह (मृतक) तीनों भाइयों में सबसे छोटा था और मंझले भाई की शादी नहीं हो पाने की वजह से परिवार उसकी शादी को मंजूरी नहीं दे रहा था। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!