डॉक्टर बना हैवान! लखनऊ के हॉस्पिटल में भर्ती युवती को दिया नशीला इंजेक्शन, फिर OT में किया रे/प

Edited By Purnima Singh,Updated: 22 May, 2026 01:45 PM

doctor arrested for raping a young woman during treatment

राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज के दौरान युवती को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी डॉक्टर को हिरासत में...

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज के दौरान युवती को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

पुलिस के अनुसार, युवती को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते 18 मई को बीकेटी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर युवती को ऑपरेशन थिएटर में ले गया और वहां मौजूद महिला कर्मचारियों तथा युवती के पिता को बाहर भेज दिया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) ट्विंकल जैन ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने उसे नशीला इंजेक्शन दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे अपने साथ कथित दुष्कर्म का एहसास हुआ। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी डॉक्टर सीतापुर जिले के तंबौर क्षेत्र का निवासी है और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच के तहत पुलिस टीमों ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!