mahakumb

पेड़ से लटके मिले जीजा और सलहज के शव, आखिर शादी के 9 महीने बाद क्यों उठाया खौफनाक कदम, जानिए  पूरी सच्चाई

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Feb, 2025 03:27 PM

brother in law and sister in law s bodies found hanging from a tree

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में जीजा और सलहज का शव एक पेड़ से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है। मृतक 2 फरवरी से घर से संदिग्ध हातल में लापता हो गए थे। परिजनों ने अपने अस्तर से दोनो की खोजबीन की लेकिन उनका कही भी सुराग नहीं मिला, लेकिन भगवंतपुरा के...

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में जीजा और सलहज का शव एक पेड़ से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है। मृतक 2 फरवरी से घर से संदिग्ध हातल में लापता हो गए थे। परिजनों ने अपने अस्तर से दोनो की खोजबीन की लेकिन उनका कही भी सुराग नहीं मिला, लेकिन भगवंतपुरा के जंगल में बीते दिन एक चरवाहे ने पेड़ से फांसी लगे दो शव को देखा। इस दौरान घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को स्थानीय लोगों की मदद से उतरवाया। उसके बाद शव की शिनाख्त कराई तो, 32 वर्षीय मृतक की पहचान प्यारेलाल कुशवाहा निवासी मातवाना खुर्द थाना बरुआसागर के रूप में हुई, जबकि 26 वर्षीय मृतका की शिनाख्त आरती पत्नी धनेंद्र कुशवाहा निवासी मध्य प्रदेश के रुप में हुई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विवाहिता की 9 महीने पहले हुई थी शादी
दरअसल, भगवंतपुरा के जंगल में बीते दिन एक चरवाहे ने पेड़ से फांसी पर लटक रहे युवक व युवती के शव को देखा था। इसकी सूचना सदर बाजार थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फारेंसिक टीम के साथ मिलकर शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय मृतक की पहचान प्यारेलाल कुशवाहा निवासी मातवाना खुर्द थाना बरुआसागर के रूप में हुई, जबकि 26 वर्षीय मृतका की शिनाख्त आरती पत्नी धनेंद्र कुशवाहा निवासी मध्य प्रदेश के रुप में हुई। मृतका आरती मृतक प्यारेलाल के साले की पत्नी है और उसकी अभी 9 महीने पहले शादी हुई थी।

मृतक जीजा दो बच्चों का है पिता
 पुलिस सूत्रों ने बताया मृतक दो बच्चों का पिता है और मृतका की 9 महीने पहले ही शादी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि दोनों आपस में प्रेम करने कर रहे थे। समाज के डर से उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल, पुलिस छानबीन की जा रही है।

जीजा और सलहज के बीच प्रेम प्रसंग की आशंका
पुलिस ने बताया दोनो के बीच प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। लोकलज्जा की वजह से दोनो ने ये कदम उठाया हो फिलहाल घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी मायके से हुई थी लापता
मृतका के पति धनेंद्र का कहना कि उसकी पत्नी मायके गई थी, जहां से वह गायब हो गई थी। उन दोनों के बीच क्या चल रहा था, इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि 9 फरवरी को थाना सदर बाजार को सूचना मिली कि भगवंतपुरा के जंगल में एक युवक व युवती का शव पेड़ से लटका मिला है। इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौक़े पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर शिनाख्त कराई गई। इस दौरान पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दोनों कई दिन से लापता थे। उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!