mahakumb

Braj Ki Holi 2024:बसंत पंचमी के साथ ब्रज में शुरु हुआ 40 दिवसीय होली उत्सव, मंदिरों में उड़ा खूब अबीर-गुलाल

Edited By Mamta Yadav,Updated: 14 Feb, 2024 03:43 PM

braj ki holi 2024 40 day holi festival started in braj with vasant panchami

बसंत पंचमी पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में बुधवार को पुजारियों ने पहले भगवान के गालों पर गुलाल लगाया। इसके बाद प्रसादी गुलाल भक्तों पर डालकर बृज की होली महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर में भगवान बांके बिहारी के जयघोष लगे।

Mathura News, (मदन सारस्वत): बसंत पंचमी पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में बुधवार को पुजारियों ने पहले भगवान के गालों पर गुलाल लगाया। इसके बाद प्रसादी गुलाल भक्तों पर डालकर बृज की होली महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर में भगवान बांके बिहारी के जयघोष लगे।
PunjabKesari
बता दें कि बसंत पंचमी पर्व से कान्हा की नगरी में चालीस दिवसीय होलिकोत्सव का आगाज हो चुका है। प्रसिद्ध बांकेबिहारी समेत मन्दिर देवालयों में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया गया। होली की मस्ती में श्रद्धालु सराबोर नजर आये। पूरे देश में वैसे तो होली का पर्व सवा महीने बाद मनाया जायेगा। लेकिन पूरे विश्व से अनूठी ब्रजभूमि में होलिकोत्सव का आगाज हो चुका है। कहावत है कि सब जग होरी, या ब्रज होरा।
PunjabKesari
श्री राधाकृष्ण की लीला से जुड़े ब्रजमंडल में बसंतपंचमी पर्व से ही होली का उल्लास शुरू हो जाता है। जो पूरे चालीस दिन तक छाया रहता है। प्रसिद्ध बांकेबिहारी मन्दिर में श्रंगार आरती के बाद सेवायत गोस्वामी द्वारा होली के पदों का गायन करते हुए ठाकुरजी के गालों पर प्राकृतिक तरीके से तैयार अबीर गुलाल लगाये गये। कमर में गुलाल का फेंटा बांधा गया। इसके साथ ही पूरे मन्दिर परिसर में रंग-बिरंगे गुलाल की बदरी छा गयी। हजारों भक्त इस अनूठे माहौल में सराबोर नजर आये।
PunjabKesari
बसंत पंचमी पर्व से फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक राजभोग आरती व शयन आरती के समय प्रतिदिन सेवायत गोस्वामी समाज द्वारा ठाकुरजी जी के समक्ष होली के पदों का गायन कर गुलाल निवेदित किया जाएगा। वैसे वृंदावन धाम में रंगभरनी एकादशी यानि 20 मार्च से होली की धूम शुरू होगी। इस दिन से पूरे नगर में रंग, अबीर, गुलाल की बदरी छाई दिखाई देगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!