Edited By Imran,Updated: 18 Oct, 2022 05:57 PM

यूपी के संभल जिले में सपाइयों ने एक चौराहे का नाम बदल कर मुलायम सिंह यादव स्मृति चौक रख दिया है। रात को सपाइयों ने चौराहे पर नए नाम का बोर्ड लगाया सुबह को नाम बदलने की पुष्टि भी कर दी। पूरे मामले में नाम बदलने की शासन प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली...
संभल: यूपी के संभल जिले में सपाइयों ने एक चौराहे का नाम बदल कर मुलायम सिंह यादव स्मृति चौक रख दिया है। रात को सपाइयों ने चौराहे पर नए नाम का बोर्ड लगाया सुबह को नाम बदलने की पुष्टि भी कर दी। पूरे मामले में नाम बदलने की शासन प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई है।
पूरा मामला धनारी थाना इलाके में आर्थल चौराहे का है जहां जिला पंचायत सदस्य कुंवरपाल सिंह यादव और उनके भाई महिपाल सिंह यादव ने इस चौराहे पर मुलायम सिंह यादव स्मृति चौक नाम का बोर्ड लगा दिया। सुबह को उन्होंने नाम बदलने की पुष्टि भी कर दी वहीं प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई है। इधर नाम बदलने को लेकर प्रशासनिक अमले में जहां हड़कंप मचा है वहीं, इस संबंध में अधिकारी कैमरे पर बोलने को तैयार नहीं हैं। अलबत्ता जिला पंचायत सदस्य कुंवरपाल सिंह ने नया बोर्ड लगाकर नाम बदलने के फैसले को सही बताया है।वहीं भाजपा सरकार द्वारा जिलों और सार्व़जनिक स्थलों के नाम बदलने का विरोध करने वाले सपाई भी संभल में भाजपा की राह पर चल पड़े हैं।
वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव सपा संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की अस्थियां प्रयागराज में विसर्जित करेंगे इस बात की जानकारी पार्टी ने प्रेस नोट जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से जारी प्रेस नोट के मुताबिक अखिलेश यादव 11 बजे पूर्वाह्न सैफई हवाई पट्टी से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। 11. 40 पर प्रयागराज पहुंचेंगे, उसके बाद वीवीआईपी घाट संगम में अपने पिता की जी की अस्थियां संगम में विसर्जित करेंगे। इस संबंध में पार्टी ने जिलाधिकारी से समुचित सुरक्षा व्यवस्था के संबंध किए जाने की मांग की है।