ताजनगरी आगरा में 6 से शुरू होगा भाजयुमो का प्रशिक्षण वर्ग, भावी रणनीति के बारे में होगा मंथन
Edited By Ajay kumar,Updated: 04 Aug, 2022 05:18 PM

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग छह अगस्त से ताजनगरी आगरा में आयोजित होगा।
पार्टी सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी की अध्यक्षता में मोर्चा का प्रशिक्षण...
लखनऊः उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग छह अगस्त से ताजनगरी आगरा में आयोजित होगा।
पार्टी सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी की अध्यक्षता में मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग 6, 7 व 8 अगस्त को एस.एन.जे. गोल्ड फतेहाबाद रोड, आगरा में आयोजित किया जा रहा है जिसमें मोर्चा के संगठनात्मक जिलो के सभी जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री एवं प्रदेश युवा के मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी और एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहेंगे।
उन्होने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग शिविर में तीन दिनों में 12 सत्र आयोजित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी न्योता भेजा गया है मगर उनके भाग लेने की अभी आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुयी है।
सूत्रों के अनुसार प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिये होने वाली तैयारी के क्रम में किया जा रहा है जिसमें पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में सुधार और भावी रणनीति के बारे में मंथन किया जायेगा।
Related Story

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब मदरसे में सिर्फ 12वीं तक ही होगी पढ़ाई, नहीं दे सकेंगे कामिल-फाजिल की...

Heavy Rain Alert in UP: अगले 24 घंटों में होगी भारी बारिश, IMD ने UP में जारी किया Rain Alert

'कांवड़ियों पर योगी ने बरसाए फूल...' मेरठ पहुंचे CM बोले- 4.5 करोड़ शिवभक्तों के स्वागत में आसमान...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट: 90 दिन में जांच पूरी, इस तारीख तक दाखिल होगी चार्जशीट

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में बातचीत बेनतीजा, अब इस तारीख को होगी वार्ता

31 July Petrol-Diesel Price: महीने के आखिरी दिन पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट हुई जारी, जानें कितने...

'टिकट तो मैं ही बांटूंगी...' आकाश आनंद को लेकर चल रही चर्चाओं पर Mayawati ने तोड़ी चुप्पी, 6...

प्रतापगढ़ में बारिश से तबाही: AC वाले कमरे में सो रहा था पूरा परिवार, 100 साल पुराना मकान ढहने से 6...

UP School Closed: स्कूल-कॉलेज फिर बंद, इस तारीक से छुट्टियां शुरू.... अब इतने दिनों बाद खुलेंगे,...

राम मंदिर के लिए CEO चयन का अंतिम दौर: 5200 में से 18 दिग्गज शॉर्टलिस्ट, आज से इंटरव्यू शुरू