विधानसभा उपचुनाव में सभी 10 सीटें जीतने का संकल्प लें BJP कार्यकर्ता: भूपेन्द्र सिंह चौधरी

Edited By Pooja Gill,Updated: 14 Jul, 2024 02:28 PM

bjp workers should pledge to win all 10

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा उपचुनाव में सभी 10 सीट पर जीत हासिल करने का संकल्प लेने का अनुरोध किया...

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा उपचुनाव में सभी 10 सीट पर जीत हासिल करने का संकल्प लेने का अनुरोध किया। रविवार को यहां डा. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक की एक दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र में अध्यक्ष के तौर पर अपने संबोधन में चौधरी ने कहा कि ''आइये हम सब मिलकर संकल्प लें कि 10 विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनावों में शत-प्रतिशत विजय हासिल करेंगे।''

'विपक्ष के झूठ व अफवाहों का पर्दाफाश करें'
उत्तर प्रदेश विधानसभा के एक सदस्य को आपराधिक मामलों में अदालत से सजा सुनाये जाने और नौ सदस्यों के हालिया लोकसभा चुनाव में सांसद निर्वाचित होने के बाद राज्य की 10 सीट पर उपचुनाव होना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ''अगली लड़ाई स्वार्थी परिवारवादियों और मोदी के परिवार, राष्ट्र विरोधियों और राष्ट्र भक्तों, धर्म और अधर्म, तुष्टीकरण और संतुष्टीकरण, भ्रष्टाचारियों और सदाचारियों के बीच है।'' इससे पहले चौधरी ने कार्यकर्ताओं के लिए लक्ष्य तय करते हुए कहा, '' हम सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर घर-घर प्रत्येक मतदाता तक जाएंगे, अपनी सरकार के अंत्योदय योजनाओं का प्रचार करेंगे और विपक्ष के झूठ व अफवाहों का पर्दाफाश करेंगे।''

'कार्यकर्ता का सम्मान हमारी प्राथमिकता है'
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ''मैं अध्यक्ष के रूप में आपको आश्वस्त करता हूं कि कार्यकर्ता का सम्मान हमारी प्राथमिकता है, हमने अपने जीवन काल में कार्यकर्ता आधारित संगठन को आगे बढ़ाने का काम किया है। अपने कार्यकर्ता के सम्मान को लेकर हमने कोई समझौता नहीं किया। पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को हम सभी कार्यकर्ता पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अभी से हम सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसकर प्राण-पण से लग जाना है और 2027 के चुनाव में विरोधियों को मात देते हुए भाजपा की प्रचंड विजय को सुनिश्चित करना है।'' उन्होंने विपक्षी दलों पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

'सर्व समाज को लेकर हमें आगे बढ़ना है'
भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा, ''समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस जैसे परिवारवादी लोग जातिवादी लोग भ्रम व अफवाह फैलाकर प्रदेश की जनता को जातीय अखाड़ों में बदलने का प्रयास किया। कांग्रेस व सपा ने अल्पसंख्यक मतदाताओं का डराकर उनका वोट लेने का प्रयास किया, जिसमें उन्हें थोड़ी सफलता भी मिली।'' उन्होंने कहा, ''हमारे लिए बड़ी चुनौती है कि हम सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर युद्ध स्तर पर विपक्ष के विभाजनकारी षड्यंत्रों को बेनकाब करना है। सर्व समाज को लेकर हमें आगे बढ़ना है। जो लोग समाज में कमजोर रहे हैं, उन्हें अपने गले लगाना है, फिर से लोगों के बीच जाना है। सबको साथ लेकर राज्य के विकास के पथ पर आगे बढ़ना है।'' सपा प्रमुख को सावधान करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ''अखिलेश यादव जी, मैं आपको सावधान कर रहा हूं कि कांग्रेस भस्मासुर है और बहुत ही जल्दी आपको ठिकाने लगा देगी।” 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!