BJP प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने किया मतदात, बोलीं- 'जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे'

Edited By Pooja Gill,Updated: 20 May, 2024 08:50 AM

bjp candidate sadhvi niranjan jyoti voted

UP Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 14 लोकसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदाताओं ने सुबह से ही बूथों पर पहुंचना शुरू कर दिया। बूथों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई...

UP Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 14 लोकसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदाताओं ने सुबह से ही बूथों पर पहुंचना शुरू कर दिया। बूथों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है और मतदाता पूरे उत्साह के साथ वोट करने पहुंच रहे है। इसी बीच फतेहपुर शहर के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने बूथ संख्या सात पर अपना मतदान किया है।

लोकतंत्र में मतदान महत्वपूर्ण हैः साध्वी निरंजन 
मतदान के बाद केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि "लोकतंत्र में मतदान महत्वपूर्ण है। यह एक राष्ट्रीय त्योहार है और लोगों को अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार है। मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे बाहर आएं और राष्ट्र के विकास और संरक्षण के लिए मतदान करें। उन्होंने कहा कि 'जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे'।

यूपी की इन सीटों पर मतदान जारी 
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया है। इस चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीटें के लिए वोट डाले जा रहे है। जिसमें 10 सीटें सामान्य श्रेणी की और चार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ेंः डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डाला वोट, कहा- प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी BJP
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे है। इसी कड़ी में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मतदाताओं से मतदान की अपील की है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!