BJP प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने मानी हार, रायबरेली वासियों से मांगी माफी

Edited By Harman Kaur,Updated: 04 Jun, 2024 02:41 PM

bjp candidate dinesh pratap apologized to the people of rae bareli

उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट कही जाने वाली रायबरेली में मतगणना का सिलसिला जारी है। राहुल गांधी लीड कर रहे हैं......

रायबरेली: उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट कही जाने वाली रायबरेली में मतगणना का सिलसिला जारी है। राहुल गांधी लीड कर रहे हैं। इसी बीच रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी हार मान ली है। उन्होंने कहा कि चुनाव खूब अच्छा लड़ा, लेकिन निर्णय हमारे-आपके हाथ में नहीं था।


बता दें कि दो राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने बढ़त बना ली थी। लगभग 12 वे राउंड की मतगणना पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने फेसबुक पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि "मैंने रायबरेली की देवतुल्य जनता की विनम्रता के साथ खूब परिश्रम करके सेवा की। फिर भी मुझसे अपनी सेवाओं के दौरान मन वचन कर्म से कोई त्रुटि रह गई हो या किसी को पीड़ा पहुंची हो तो हम रायबरेली वासियों से क्षमा प्रार्थी है। अपने उन तमाम शुभ चिंतकों पार्टी जनों का हृदय से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया। चुनाव खूब अच्छा लड़ा, लेकिन निर्णय हमारे आपके हाथ में नहीं था। जनता भगवान का स्वरूप होती है, उसका जो भी आदेश होगा, सदैव सिर माथे पर रहेगा। रायबरेली वासियों फिर भी भरोसा रखो। यह रायबरेली का आपके परिवार का भाई सदैव तुम्हारे हर सुख दुख में साथ ही रहेगा"

सुबह 8 बजे से गोरा बाजार आईटीआई में 6 विधानसभा के 14-14 टेबल पर मतगणना जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से लगभग 1200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सबसे पहले 1966 बैलेट मत पत्रों की गिनती हुई। पहले दो राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने बढ़त बनाई तो अभी तक कई लाख वोटों से आगे चल रहे है। लगभग 12 वे राउंड की मतगणना पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने फेसबुक पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। दोपहर 1:22 मतगणना अपडेट की बात करें तो राहुल गांधी को 382467 मिले जिसमे 212363 वोट से आगे हैं। जिसमें भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 170104 मत मिले। बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद को 11631 वोट प्राप्त हुए, जिसमें 4173 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!