हापुड़ में बड़ा हादसा: दीवार तोड़कर ढाबे में घुसा बेकाबू कैंटर; खाना खा रहे 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Pooja Gill,Updated: 21 Sep, 2023 10:00 AM

big accident in hapur uncontrolled

Hapur Accident: उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले में बुधवार रात को एक भीषण हादसा हो गया। जहां पर धौलाना क्षेत्र में एक बेकाबू कैंटर दीवार तोड़ते हुए ढाबे में घुस गया। इस हादसे में अंदर खाना खा रहे 4 लोगों की मौत हो गई...

Hapur Accident: उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले में बुधवार रात को एक भीषण हादसा हो गया। जहां पर धौलाना क्षेत्र में एक बेकाबू कैंटर दीवार तोड़ते हुए ढाबे में घुस गया। इस हादसे में अंदर खाना खा रहे 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

PunjabKesari

इस हादसे की जानकारी देते हुए, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने गुरुवार को बताया कि गाजियाबाद-दादरी राजकीय राजमार्ग पर खिर्जाबाद रोड पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कैंटर सड़क किनारे ढाबे की दीवार तोड़ कर भीतर प्रवेश कर गया। घटना के समय कुछ लोग भोजन कर रहे थे। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दो अन्य का इलाज दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

PunjabKesari      
पुलिस ने हिरासत में लिया कैंटर चालक
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसा के बाद ढाबे की दीवार गिर गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खाने खा रहे लोग इधर उधर भागने लगे। कुछ लोग उसी में दब गए। उन्होने बताया कि मृतकों की पहचान एटा जिला निवासी अरुण और कासगंज निवासी जितेंद्र (18) के तौर पर की गयी है। दोनो ढाबा कर्मचारी बताये जाते हैं। अन्य दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। जबकि शिवकुमार, सुधीर तथा सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

PunjabKesari

CM योगी ने जताया दुख
इस हादसे की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!