फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, दिग्गज फिल्ममेकर का कार्डियक अरेस्ट से निधन, शोक में डूबे फैंस और सितारे

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Jun, 2026 12:53 PM

bharathiraja passed away

तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक, अभिनेता और पटकथा लेखक भारतीराजा का बुधवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे और लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन से दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है ...

UP Desk : तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक, अभिनेता और पटकथा लेखक भारतीराजा का बुधवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे और लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन से दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है। 

TFPC ने की फिल्ममेकर के निधन की पुष्टि 
भारतीराजा के निधन की पुष्टि तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (TFPC) ने की। संस्था ने उन्हें तमिल सिनेमा का मार्गदर्शक और सबसे सम्मानित फिल्मकारों में से एक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

बेटे के निधन के बाद से बिगड़ी थी सेहत 
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मार्च 2024 में बेटे और अभिनेता मनोज भारतीराजा के निधन के बाद उनकी सेहत लगातार गिरती चली गई थी। पिछले वर्ष उन्हें सांस संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

40 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं भारतीराजा 
भारतीराजा ने 1977 में फिल्म '16 वयथिनिले' से निर्देशन की शुरुआत की थी। चार दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 40 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया और तमिल सिनेमा को नई पहचान दी। निर्देशन के साथ-साथ उन्होंने कई फिल्मों में यादगार अभिनय भी किया। अभिनेत्री खुशबू सुंदर सहित कई फिल्मी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। भारतीराजा को तमिल सिनेमा में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!