Edited By Imran,Updated: 16 Jun, 2022 12:19 PM
उत्तर प्रदेश में बीते जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के विरोध में अब बजरंग दल भी सड़को पर उतर चुका है। बता दें कि कानपुर में गुरुदेव चौराहा, खलासी लाइन, रामादेवी और किदवई नगर चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सड़कों पर नारेबाजी कर रहे हैं।
कानपुर: उत्तर प्रदेश में बीते जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के विरोध में अब बजरंग दल भी सड़को पर उतर चुका है। बता दें कि कानपुर में गुरुदेव चौराहा, खलासी लाइन, रामादेवी और किदवई नगर चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सड़कों पर नारेबाजी कर रहे हैं। 'पत्थरबाजों होश में आओ' के नारे लगा रहे हैं। चौराहों पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
हिंसा के विरोध में प्रदर्शन कर रहें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नारा लगाय, मठ मंदिर के सम्मान में, बजरंग दल मैदान में। जिस घर से अफजल निकलेगा, उस घर में घुसकर मारेंगे। भारत माता के सम्मान में, बजरंग दल मैदान में। पत्थरबाजों होश में आओ, पाकिस्तान मुर्दाबाद।
देश के गद्दारों को, फांसी दो...
300 पुलिस और PAC के जवान तैनात
प्रदर्शन को लेकर कानपुर पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट है। सबसे बड़ा प्रदर्शन गुरुदेव चौराहे का बताया जा रहा है। गुरुदेव, खलासी लाइन, रामादेवी और किदवई नगर चौराहे पर सुरक्षा में 300 पुलिस और PAC के जवान लगाए गए हैं। चौराहों के आसपास ट्रैफिक बाधित है। जाम में गाड़ियां भी फंसी हैं।