अम्बेडकर जयंती पर अयोध्या को मिला एक और उपहार, हिसार-अयोध्या नई एयरलाइंस की शुरुआत; PM ने झंडी दिखाकर किया रवाना

Edited By Mamta Yadav,Updated: 14 Apr, 2025 05:06 PM

ayodhya gets another gift on ambedkar jayanti hisar ayodhya new airlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंबेडकर जयंती पर हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट पर हिसार-अयोध्या विमान सेवा की शुरुआत एलाइंस एयर की उड़ान के साथ की। हिसार से चली फ्लाइट जब अयोध्या पहुंची तो एयरपोर्ट पर हिसार के यात्रियों का स्वागत किया गया।

Ayodhya News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंबेडकर जयंती पर हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट पर हिसार-अयोध्या विमान सेवा की शुरुआत एलाइंस एयर की उड़ान के साथ की। हिसार से चली फ्लाइट जब अयोध्या पहुंची तो एयरपोर्ट पर हिसार के यात्रियों का स्वागत किया गया।
PunjabKesari
डायरेक्टर अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट विनोद कुमार ने कहा- फ्लाइट सप्ताह में 2 दिन उड़ान भरेगी। शुक्रवार और रविवार फ्लाइट होगी। उन्होंने बताया कि यह सफर 1 घंटे 45 मिनट का है। 12.35 बजे अयोध्या आगमन,1 बजे हिसार प्रस्थान होगा।

महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या पर फिलहाल 5 जगहों से विमान सेवा चल रही है। आगमन, प्रस्थान मिलाकर करीब 2 दर्जन विमानों का रोजाना आगमन हो रहा है। इसी क्रम में हरियाणा के हिसार से भी विमान सेवा शुरू होने से अयोध्या आने वाले यात्रियों को और सुविधा का लाभ होगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Rajasthan Royals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!