Mirzapur News: मझवा विधानसभा क्षेत्र की बहू आतिशी बनी दिल्ली की नई CM, जानिए, कहां है ससुराल...? कौन है पति-ससुर?

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Sep, 2024 09:40 AM

atishi daughter in law of majhwa assembly constituency became cm of delhi

Mirzapur News: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी मार्लेना का चुनाव हो गया है। बीते मंगलवार को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में उन्हें नया नेता चुना गया। इस पद के लिए आतिशी के अलावा कैलाश गहलोत का नाम भी चर्चा में था, लेकिन आखिरकार...

Mirzapur News: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी मार्लेना का चुनाव हो गया है। बीते मंगलवार को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में उन्हें नया नेता चुना गया। इस पद के लिए आतिशी के अलावा कैलाश गहलोत का नाम भी चर्चा में था, लेकिन आखिरकार आतिशी सिंह के नाम पर मुहर लग गई। आतिशी मार्लेना शुरू से ही आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ी हुई हैं। वह पूरे दमखम के साथ पार्टी की नीतियों के लिए आवाज उठाती रही हैं।

PunjabKesari

मिर्जापुर से है खास कनेक्शन
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद की बहू है। आतिशी की ससुराल मिर्जापुर जिले के मझवा विधानसभा क्षेत्र के अंनतपुर गांव में है। ICAR के पूर्व अध्यक्ष और बीएचयू के वाइस चांसलर प्रो पंजाब सिंह के इकलौते बेटे आईआईटियन प्रवीण सिंह की वह पत्नी हैं। साल 2004 में प्रवीण सिंह और आतिशी की शादी हुई थी।

PunjabKesari

आतिशी मार्लेना की संपत्ति
आतिशी मार्लेना के पास कुल 1.41 करोड़ रुपए की संपत्ति है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 30,000 रुपए कैश और 1.22 करोड़ रुपए बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग्स के रूप में हैं। खास बात यह है कि उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं है। हालांकि, उन्होंने शेयर बाजार में कोई निवेश नहीं किया है, लेकिन उनके पास 5 लाख रुपए की एक LIC हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है।

PunjabKesari

आतिशी सिंह के पति
आतिशी मार्लेना के पति का नाम प्रवीण सिंह है। प्रवीण सिख राजपूत परिवार से हैं। अभी कुछ साल पहले ही आतिशी ने अपना सरनेम मार्लेना हटाकर सिंह कर लिया था। दोनों की प्रेम कहानी काफी रोमांचक है।

PunjabKesari

कोई घर या जमीन नहीं
आतिशी के पास न कोई निजी घर है और न ही जमीन। 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में कदम रखने वाली आतिशी आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से हैं। वह 2020 से दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक हैं।

PunjabKesari

BHU के पूर्व कुलपति रह चुके हैं आतिशी के ससुर
बताया जा रहा है कि कछवां के अनंतपुर गांव के रहने वाले प्रो. पंजाब सिंह आतिशी के ससुर हैं। बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. पंजाब सिंह ने सहायक अध्यापक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वह कृषि शोध एवं शिक्षा विभाग के सचिव व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक के पद पर भी रह चुके हैं। प्रो. पंजाब सिंह ने मिर्जापुर बीएचयू के दक्षिणी परिसर बरकछा की स्थापना कराई थी।

PunjabKesari

जानिए, कितनी पढ़ी-लिखी हैं आतिशी?
आतिशी की शिक्षा दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से हुई है, जहां से उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली और फिर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से रोड्स स्कॉलशिप के तहत मास्टर्स की डिग्री हासिल की। उनका नाम 'मार्लेना' उन्होंने स्कूल के समय में मार्क्स और लेनिन से प्रेरित होकर अपनाया था। आतिशी मार्लेना के मुख्यमंत्री बनने से दिल्ली को एक शिक्षित और अनुभवी नेता मिला है, जिनकी छवि साफ-सुथरी और ईमानदार मानी जाती है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!