अखिलेश कहां चलाएंगे बुलडोजर, गोरखपुर में गीता प्रेस या गोरक्षपीठ पर ? रवि किशन बोले- इनकी मंशा बहुत खरतनाक है

Edited By Imran,Updated: 06 Sep, 2024 06:42 PM

at geeta press or gorakshpeeth in gorakhpur

अखिलेश यादव के बयान पर शुक्रवार को गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने पलटवार किया है। उन्होंने  सीएम योगी के सामने सपा प्रमुख से पूछा- गोरखपुर में बुलडोजर कहां चलेगा।

गोरखपुर: अखिलेश यादव के बयान पर शुक्रवार को गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने पलटवार किया है। उन्होंने  सीएम योगी के सामने सपा प्रमुख से पूछा- गोरखपुर में बुलडोजर कहां चलेगा। यहां गीता प्रेस है, जहां हिंदुओं की धार्मिक किताबें छपती हैं। नाथ संप्रदाय का सबसे बड़ा पीठ है गोरक्षपीठ। बताइएगा जरूर, आपकी यह सोच और मंशा बहुत खतरनाक है। दरअसल कुछ दिन पहले सपा प्रमुख ने कहा था कि सपा की सरकार 2027 में आएगी तो बुलडोजर का रुख गोरखपुर की तरफ होगी।

रवि किशन ने कहा- गोरखपुर में हिंदू-मुस्लिम सभी एक साथ मिलकर रहते हैं। जो वोट देता है, नहीं देता है। वो सभी यहां सुरक्षित हैं। यहां 2 लाख मुस्लिम रहते हैं, लेकिन महाराज जी ने कभी किसी को कुछ नहीं कहा। क्यों आप ऐसा बयान दे रहे हैं। रवि किशन ने कहा- मंशा बा..झूठ का जहर फैलाकर...जो उन लोगों ने कह दिया, उ बार-बार न होई। यह सोच के याद रखिया। दिल में जरूर रखिया, काहे अइसन बयान आइल। भोजपुरिया समाज सुन ल, यदि बंटोगे-तो कटोगे। यह बात कहे भइया पूरा भारत चिंतन कर रहा है। जब से महाराज जी ने यह वाणी बोली है। दोनों हाथ उठाकर बोलिए- हर-हर महादेव, बंटोगे-तो कटोगे।

सांसद ने गोरखपुर में हुए विकास कार्यों के लिए CM को धन्यवाद दिया। रवि किशन के संबोधन के दौरान सीएम योगी मुस्कराते दिखे। सांसद ने कहा- महाराज जी धर्म की रक्षा के लिए जाने जाते हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!