बुलंदशहर में सेना के जवान की गोली मारकर हत्या, मरने से पहले बताया कातिल का नाम

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Oct, 2024 11:24 AM

army soldier shot dead in bulandshahr

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर कुछ बाइक सवार बदमाशों ने सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गया...

Bulandshahr News (वरुण शर्मा): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर कुछ बाइक सवार बदमाशों ने सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गया। मृतक जवान के स्वजन ने रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानिए क्या है पूरा मामला
यह मामला खुर्जा जंक्शन की विमला नगर कालोनी का है। यहां पर बुधवार रात को कुछ बदमाशों ने सेना के जवान गौरव सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से गौरव बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। आनन-फानन में फौजी को अस्पताल में भर्ती किया गया, वहां पर उसकी मौत हो गई। लेकिन घायल हालत में गौरव ने बाबूलाल का नाम लेकर बताया कि उसने गोली मारी है। वहीं, जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें एक एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ेंः Varanasi Accident: विंध्याचल से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, हाईवे पर खड़े डंपर में टकराई कार

पैसे के लेनदेन में हुई हत्या
बताया जा रहा है कि गौरव सिंह की तैनाती कोलकाता में थी। वह छुट्टी पर अपने घर खुर्जा आया हुआ था। बुधवार को उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसने मरने से पहले कातिल का नाम बताया। इस पर परिजनों ने भी पैसे के लेनदेन और आपसी विवाद में ही हत्या होने की बात कही है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!