दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! ससुराल वालों ने गर्भवती के पेट पर मारी लात, गर्भ में पल रहे 8 माह के मासूम संग बहू की मौत

Edited By Pooja Gill,Updated: 16 Sep, 2022 04:02 PM

another daughter sacrificed for dowry the in laws kicked the pregnant belly

उत्तर प्रदेश लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक और बेटी दहेज की भेंट चढ़ गई है। दरअसल, कुछ दिन पहले एक कलयुगी पति व ससुराल वालों ने गर्भवती महिला को बुरी तरह से मारा पीटा...

लखनऊः उत्तर प्रदेश लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक और बेटी दहेज की भेंट चढ़ गई है। दरअसल, कुछ दिन पहले एक कलयुगी पति व ससुराल वालों ने गर्भवती महिला को बुरी तरह से मारा पीटा और उसके पेट पर लात मार कर उसके गर्भ में पल रहे 8 माह के मासूम और उसकी की जान ले ली। जब इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो परिवारजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में मामला दर्ज कर मदद की गुहार लगाई है।  

PunjabKesari

बता दें कि यह मामला फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाज़ा का है। यहां पर दहेज़ लोभियों ने गर्भवती महिला से अपाचे बाइक व मकान को अपने नाम करवाने की डिमांड की थी। लेकिन जब उनकी यह डिमांड पूरी ना हो सकी तो उन्होंने महिला को मारना पीटना शुरु कर दिया। जिसके चलते महिला गंभीर हालत में घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। उसके साथ उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी मृत्यु हो गई।

इसके बाद पीड़ित परिवार ने जिला पुलिस में मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है और आरोपी खुलेआम धूम रहे है। इस पर पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही परिवार का यह भी कहना है कि उनकी मृतक बेटी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में धाराएं नहीं बढ़ाई है।

मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार
पीड़ित परिवारजनों का यह भी कहना है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की जगह उल्टा उनको झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। इसके बाद पीड़ित परिवार लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। इसके लिए उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से गुहार लगाई है। साथ ही परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाते हुए मदद मांगी है। परिजनों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सजा दी जाए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!