Allahabad High Court: न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली

Edited By Mamta Yadav,Updated: 05 Feb, 2024 11:39 PM

allahabad high court justice arun bhansali takes oath as chief justice

न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य न्यायाधीश के अदालत कक्ष में एक सादे समारोह में न्यायमूर्ति भंसाली को मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई।

Prayagraj News: न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य न्यायाधीश के अदालत कक्ष में एक सादे समारोह में न्यायमूर्ति भंसाली को मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई।
PunjabKesari
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद 21 नवंबर, 2023 को न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हुआ था। न्यायमूर्ति अरुण भंसाली का जन्म 15 अक्टूबर, 1967 को हुआ और उन्होंने आठ जुलाई, 1989 को अधिवक्ता के तौर पर अपना नामांकन कराया। इसके बाद वह आठ जनवरी, 2013 को राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किए गए।

11 वर्ष की सेवा में भंसाली ने 1,230 से अधिक फैसले दिये
न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति से पूर्व उन्होंने जोधपुर में उच्च न्यायालय में अनुभव प्राप्त किया, जहां उन्होंने कर, कंपनी अधिनियम, दीवानी कानून सहित कानून के विभिन्न क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर करीब 11 वर्ष की सेवा के दौरान न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने 1,230 से अधिक फैसले दिये।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!