UP MLC Election: सपा ने अचानक बदले 2 प्रत्याशी, BJP से आए संजयन त्रिपाठी को टिकट, बढ़ी सियासी हलचल

Edited By Ramanjot,Updated: 03 Oct, 2026 05:13 PM

sp suddenly changes two mlc candidates ticket given to sanjay tripathi

​​​​​​​उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इनमें शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें शामिल हैं। चुनाव से पहले प्रमुख दलों की ओर से प्रत्याशियों में बदलाव और नए चेहरों को मैदान में उतारने से राजनीतिक...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) ने विधान परिषद चुनाव को लेकर अचानक दो प्रत्याशियों में बदलाव कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी ने गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट और आगरा शिक्षक सीट पर अपने पूर्व घोषित उम्मीदवारों को बदलते हुए नए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। 

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर सपा ने पूर्व घोषित प्रत्याशी कमलेश यादव की जगह डॉ. संजयन त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। संजयन त्रिपाठी हाल तक भाजपा में टिकट के दावेदार थे। टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली थी। शुक्रवार को उन्होंने लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और इसके अगले ही दिन सपा ने उन्हें शिक्षक सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।

इसी तरह आगरा शिक्षक सीट पर भी सपा ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने पूर्व घोषित प्रत्याशी राम प्रकाश गुप्ता का टिकट काटकर वर्तमान विधान परिषद सदस्य आकाश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। दोनों सीटों पर प्रत्याशी बदलने के फैसले को सपा की चुनावी रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर भाजपा से आए संजयन त्रिपाठी को तत्काल टिकट दिए जाने से शिक्षक सीट का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इनमें शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें शामिल हैं। चुनाव से पहले प्रमुख दलों की ओर से प्रत्याशियों में बदलाव और नए चेहरों को मैदान में उतारने से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!