अलीगढ़: इग्लास में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

Edited By Ajay kumar,Updated: 21 Oct, 2019 09:35 AM

aligarh villagers negotiate voting in english

उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर हो उपचुनाव के लिए मतदान सुबह से जारी है। वहीं अलीगढ़ के इग्लास में ग्रामीणों ने मतदान का वहिष्कार कर दिया है। आज सुबह से ही बूथों पर वोटिंग नहीं हो रही है।

कानपुर: उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर हो उपचुनाव के लिए मतदान सुबह से जारी है। वहीं अलीगढ़ के इग्लास में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। आज सुबह से ही बूथों पर वोटिंग नहीं हो रही है। 

बताया जा रहा है कि यहां से बीजेपी विधायक के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। लोगों का आरोप है कि गांव में सड़कें काफी खराब हैं। जिसकी वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में तो चलना मुस्किल हो जाता है। कई बार विधायक के इस बारे में बताया गया लेकिन कोई हल नहीं निकला। ग्रामीणों का कहना है कि जबतक गांव में सड़कों की व्यवस्था नहीं हो जाती तबतक किसी को वोट नहीं करेंगे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!