टिकट काटकर भाजपा ने सांसदों को बनाया बेरोजगार: अखिलेश यादव

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Mar, 2019 06:49 PM

akhilesh yadav says unemployed for bjp mps cut by ticket

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा कि उसने टिकट काटकर अपने सांसदों को भी बेरोजगार बना दिया है...

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा कि उसने टिकट काटकर अपने सांसदों को भी बेरोजगार बना दिया है।

यादव ने पूछा कि भाजपा अब और कितने लोगों का रोजगार छीनेगी। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल को अपने सांसदों पर ही भरोसा नहीं रहा। अगर उनमें जीतने की संभावना नहीं है तो यह उनके नेता पर भी लागू होता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र लोकलाज से चलता है लेकिन भाजपा को झूठ और फरेब पर कोई अपराधबोध नहीं है। उसकी राज्य सरकार ने जनविश्वास से धोखा किया और रामराज्य का दावा करने वाले मुख्यमंत्री ने प्रदेश को जंगलराज में बदल दिया है।

यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1977 की पुनरावृत्ति होने वाली है और यहां भाजपा की उम्मीदें शून्य तक जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन के कार्यकर्ताओं को भाजपा के छल और कपट से भी चौकन्ना रहना होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!