CM योगी पर अखिलेश का तंज- जिसकी भाषा ठोक दो हो, वो प्रदेश कैसे चलाएगा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Nov, 2020 04:32 PM

akhilesh s stance on cm yogi  whose language is it

उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन कांग्रेस का हाथ छोड़ सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुई। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी। इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि...

लखनऊः उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन कांग्रेस का हाथ छोड़ सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुई। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी। इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिसकी भाषा ठोक दो हो, वो कैसे प्रदेश चलाएगा, ये कोई भी समझ सकता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम करना है। आज लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। कुछ लोग हैं जो चुटकियों में लॉकडाउन कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर रोजगार का जय होगा। उन्होंने कहा कि साइकिल के पहिए तभी ठीक होंगे जब अम्बेडकर और लोहिया साथ होंगे। बसपा के साथ गठबंधन जरूरी था।

उन्होंने कहा,' भाजपा की सीट कम करने के लिए गठबंधन जरूरी था।' सपा हारे ये बसपा और भाजपा चाहती है। दोनों की सोच एक जैसी क्यों है।' पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो एयरपोर्ट बिके हैं, हवाई जहाज बिके हैं। आगे क्या क्या बिकेगा, कोई नहीं जानता। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार मेरे खिलाफ उपचुनाव लड़ रही है, लेकिन जनता सबक सिखाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!