सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में सरकार पर बरसे अखिलेश, कहा- झूठ बोलकर सत्ता में आई भाजपा

Edited By Ramkesh,Updated: 29 Sep, 2022 12:36 PM

akhilesh lashed out at the government in the sp s national convention

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार झूठ बोल कर सत्ता में आई है। आने वाले समय में भाजपा का सफाया होगा। तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी से देश का कितना...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार झूठ बोल कर सत्ता में आई है। आने वाले समय में भाजपा का सफाया होगा। तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी से देश का कितना फायदा हुआ, कितना काला धन वापस आया ये आप सब जानते है। उन्होंने कहा का देश का युवा बेरोजगारी से परेशान है। उसे नौकरी नहीं मिल रही है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारी समाजवादियों को पर जानबूझ कर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के की फीस को मनमाने ढंग से बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है संविधान को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यहां से संकल्प लेकर जाए कि अपने अपने बूथ पर भाजपा को हराया जा सके। सरकार सच दिखाने वाले पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर रही है। 

PunjabKesari

बता दें कि आज समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। वह तीसरी बार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए उनके नाम की घोषणा महासचिव रामगोपाल यादव ने की है। अखिलेश यादव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। वहीं पार्टी मंगलवार को नरेश उत्तम पटेल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!