भाजपा सरकार की साढ़े 3 वर्षों की उपलब्धि मंहगाई, भुखमरी, बेरोजगारी, अन्याय व अत्याचार है : अखिलेश

Edited By Ajay kumar,Updated: 12 Oct, 2020 08:15 PM

achievement of bjp government is inflation injustice and atrocities akhilesh

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी विचारधारा के पुरोधा डाॅ. राममनोहर लोहिया की 53वीं पुण्यतिथि पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी विचारधारा के पुरोधा डाॅ. राममनोहर लोहिया की 53वीं पुण्यतिथि पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि लोहिया जी की विचारधारा हमेशा प्रासंगिक रहेगी। सामाजिक अन्याय और विषमता के विरुद्ध उनकी ‘सप्तक्रांति’ की अवधारणा को अपनाते हुए समाजवादी पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

अखिलेश यादव ने कहा कि डाॅ. लोहिया ने भारतीय राजनीति, समाज और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर उसकी अच्छाइयों और बुराइयों पर उन्होंने हमेशा खुलकर बहस की और निर्भीकता से अपने विचार रखे। यादव ने कहा कि डाॅ. लोहिया ने सर्वप्रथम पिछड़ों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों को समाज में सम्मान और पद दिए जाने पर बल दिया था और ‘सोशलिस्टों ने बांधी गांठ, सौ में पाएं पिछड़े साठ’ का नारा दिया था। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ाई हमेशा से लड़ती चली आ रही है और समाजवादी सरकार में दलितों, वंचितों, पिछड़ों, महिलाओं तथा अन्य कमजोर वर्गों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया था।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की साढ़े 3 वर्षों की उपलब्धि मंहगाई, भुखमरी, बेरोजगारी, अन्याय व अत्याचार है। वह महिलाओं तथा बच्चियों की इज्जत से खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का संकट है। लोगों का जानमाल असुरक्षित है। अपराधी बेखौफ हैं। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में अव्यवस्था है। सत्ता का बुरी तरह दुरुपयोग हो रहा है। मुख्य कार्यक्रम डाॅ. राममनोहर लोहिया पार्क, गोमतीनगर लखनऊ में सम्पन्न हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्क स्थित लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डाॅ. राममनोहर अस्पताल एवं आयुर्विज्ञान संस्थान परिसर गोमतीनगर और लोहिया पार्क चौक स्थित डाॅ. लोहिया की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!