सत्ता संरक्षण में वसूली और लूट का पूरा गिरोह चल रहा है: अखिलेश यादव

Edited By Pooja Gill,Updated: 22 Mar, 2025 08:27 AM

a whole gang of extortion and loot is operating

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सत्ता संरक्षण में वसूली और लूट का पूरा गिरोह चल रहा है और हर विभाग में लूट मची है...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सत्ता संरक्षण में वसूली और लूट का पूरा गिरोह चल रहा है और हर विभाग में लूट मची है। उन्होंने कहा कि इस वसूली और भ्रष्टाचार में सरकार के मुख्य लोगों और कई अफसरों की भी सांठगांठ है। उत्तर प्रदेश में ईज आफ डूईंग बिजनेस का यही सच है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास और निवेश के नाम पर संगठित भ्रष्टाचार हो रहा है। खुले आम कमीशनखोरी चल रही है। 

'भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है'
अखिलेश यादव ने कहा, जब वसूली का खुलासा हो गया तो निलंबन का नाटक रचा जा रहा है। इस भ्रष्टाचार का अंतिम पड़ाव अधिकारी नहीं कोई और है। इस खेल में बड़े-बड़े शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब बंटवारा सही नहीं हो पाता तो मामला उजागर होता है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की जड़ें गहराई तक जम चुकी है। इन्वेस्ट यूपी से लेकर थाने, तहसील तक फैले भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। भाजपा के नेता और पदाधिकारी स्वयं स्वीकार करते है कि उन्होंने इतना भ्रष्टाचार पहले कभी नहीं देखा।

'यही भाजपा सरकार का असली चरित्र है...'
अखिलेश ने कहा, भाजपा सरकार में एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं से लेकर सड़को के निर्माणकार्यों तक में हर जगह लूट हो रही है। बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे उद्घाटन के कुछ दिन पहले ही धंस और उखड़ गया। उन्होने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का बजट बढ़ता चला गया। उसमें गोरखधंधा अभी भी चल रहा है। निवेश के नाम पर फर्जी कम्पनियों से निवेश की जानकारियां लगातार सामने आ रही है। कम्पनियों के निवेश में कमीशनखोरी और लूट का यह जो खेल सामने आया है यही भाजपा सरकार का असली चरित्र है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!