सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, छत से गिराया नीचे; फिर नोच-नोचकर उतारा मौत के घाट

Edited By Pooja Gill,Updated: 25 May, 2025 02:36 PM

a leopard attacked a sleeping woman

बहराइच: यूपी के बहराइच में एक बार फिर तेंदुए ने दहशत फैला दी है। जिले के कतर्नियाघाट वन प्रभाग के सुजौली वन रेंज के एक गांव में तेंदुए के हमले के कारण एक महिला की मौत हो गई...

बहराइच: यूपी के बहराइच में एक बार फिर तेंदुए ने दहशत फैला दी है। जिले के कतर्नियाघाट वन प्रभाग के सुजौली वन रेंज के एक गांव में तेंदुए के हमले के कारण एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग डरे सहमे हुए है। बच्चों का घर से निकलना बंद कर दिया है। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। 

बच्चों ने की मां को बचाने की कोशिश 
प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) बी. शिवशंकर ने बताया, ‘‘शनिवार रात सुजौली वन रेंज के रेंजर ने फोन करके उन्हें सूचित किया कि अयोध्यापुरवा गांव में अपने घर की खुली छत पर सो रही जाहिरा (48) पर तेंदुए ने हमला किया। महिला छत से नीचे खेत में गिर गयी।'' उन्होंने कहा, ‘‘महिला के साथ उसके दो बच्चे भी सो रहे थे, उन्होंने तेंदुए से अपनी मां को बचाने के लिए संघर्ष किया और शोर मचाया जिसके बाद तेंदुआ खेतों की तरफ भाग गया।'' 

महिला की मौके पर ही हुई मौत 
डीएफओ ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका के परिजनों को दस हजार रुपये की तत्काल सहायता दी गई है। शिवशंकर ने बताया कि महिला की मौत जंगल से बाहर रिहायशी क्षेत्र में हुई है इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य विवरण आने पर औपचारिकताएं पूरी कर इसी हफ्ते उसके परिवार को सरकार द्वारा अनुमन्य पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

237/2

17.0

Kolkata Knight Riders

Sunrisers Hyderabad are 237 for 2 with 3.0 overs left

RR 13.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!