ललितपुर के अस्पताल में कांस्टेबल ने युवक को जड़े कई थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर विभागीय कार्रवाई

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Aug, 2026 01:05 PM

a constable slapped a young man multiple times at a lalitpur hospital prompting

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में मेडिकल कॉलेज से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर इमरजेंसी वार्ड में एक युवक का पर ताबड़तोड़ कांस्टेबल थप्पड़ों की बारिश कर रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल...

ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में मेडिकल कॉलेज से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर इमरजेंसी वार्ड में एक युवक का पर ताबड़तोड़ कांस्टेबल थप्पड़ों की बारिश कर रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी कुछ ही सेकंड के भीतर युवक को कई थप्पड़ मारता है। घटना के सामने आने के बाद लोगों ने अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर पुलिसकर्मी द्वारा इस तरह बल प्रयोग किए जाने पर नाराजगी जताई है।

पुलिस के मुताबिक, युवक को कथित तौर पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने की घटना के बाद मेडिकल जांच के लिए लाया गया था। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल जांच के दौरान भी युवक द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने कांस्टेबल के व्यवहार को अनुशासनहीनता माना है। वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि मेडिकल जांच और इलाज के लिए निर्धारित इमरजेंसी वार्ड के भीतर पुलिसकर्मी का इस तरह किसी व्यक्ति के साथ मारपीट करना उचित है या नहीं। मामले में विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!