सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर केस दर्ज, ब्राह्मण समाज को लेकर दिया था विवादित बयान

Edited By Ramkesh,Updated: 14 May, 2026 08:46 PM

a case has been filed against sp spokesperson rajkumar bhati for making controve

ब्राह्मणों पर कथित विवादित बयान देने के आरोप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर 24 में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि सेक्टर-53 के...

नोएडा: ब्राह्मणों पर कथित विवादित बयान देने के आरोप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर 24 में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि सेक्टर-53 के गिझौड़ गांव के सुशील पंडित ने जातिगत टिप्पणी करने, लोक शांतिभंग करने और आईटी ऐक्ट के तहत सेक्टर-24 थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि राजकुमार भाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पांच मई का बताया जा रहा है। राजकुमार भाटी ने पांच मई को दिल्ली के जवाहर भवन में 'जाति और साम्प्रदायिकता के विषाणु' नाम की एक पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में भाषण दिया था। इसी दौरान उन पर ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!