पुलिस मुठभेड़ में 5 अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, एक कार समेत अन्य समान बरामद

Edited By Ramkesh,Updated: 12 Aug, 2021 06:59 PM

5 inter state vehicle thieves arrested in police encounter

उत्तर प्रदेश के इटावा के बाद इकदिल में पुलिस ने मुठभेड़ में पांच अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से तमंचा समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा के बाद इकदिल में पुलिस ने मुठभेड़ में पांच अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से तमंचा समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है। 

बता दें आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से सफल मनाने के लिए सभी थाना अध्यक्ष को वाहन चेकिंग के आदेश इटावा में एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने दिए हैं। इसी क्रम में इटाव पुलिस संघन चेकिंग अभियान चला रही है।  इस दौरान इकदिल पुलिस के द्वारा अंतर्जनपदीय पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई। वहीं इकदिल पुलिस ने पकड़े गए चोरों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह चोरी की बाइक को चोरी किया करते थे और सस्ते दामों में बेच दिया करते थे।

एसपी सिटी ने बताया कि इकदिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी वाहन चोरी करने वाला गिरोह मानिकपुर मोड़ के पास किसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए खड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चोरों को रुकने का इशारा किया लेकिन वाहन चोर बाइक के साथ भागने लगे और पुलिस के ऊपर तमंचे से फायरिंग भी करने लगे वही पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।  जिनके पास से चोरी की 6 बाइक 1 ओमनी कार 1 तमंचा समेत अन्य कारतूस बरामद किए गए वहीं पकड़े गए चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर मामले की जांच कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!